धन की देवी लक्ष्मी को प्रथम नवा कर शीष , करते हैं विश आपको हम दिवाली के दीप !
दिवाली के दीप से ऐसा होय प्रकाश, दुर्गुण सारे नाश हो तिमिर न भटके पास !
हो दुर्गुण सारे नाश पास वो कभी न आवेँ , मेरी यही कामना सब अपना अभीष्ट पावें !
कहें "नितिन " बहु दीप की नही जरुरत आज , दीप जलाओ ज्ञान का फैले प्रेम प्रकाश !
![]() |
| Happy Diwali |

No comments:
Post a Comment